अहरौला थाना के माहुल कस्बा निवासी राजेश चौधरी शिक्षक है। इनके छोटे भाई पप्पू चौधरी घर के एक हिस्से में लांड्री चलाते है। कस्बा के पठानटोला मुहल्ला निवासी अदनान व फुरकान ने लाड्री पर कपड़ा धोने के लिए दिया था। बुधवार की रात दोनों कपड़ा लेने पहुंचे तो लॉड्री बंद हो चुकी थी और शिक्षक बगल में बैठे हुए थे। दोनों युवको ने उनसे कपड़ा मांगा तो उन्होंने कल आने को कह दिया। इसी बात पर अदनान व फुरकान ने अपने कुछ लोगों को बुला लिया और शिक्षक के घर पर हमला कर दिया। ईंट पत्थर चलाने के साथ ही शिक्षक की जम कर पिटाई भी कर दिया। जिसे लेकर स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और कार्रवाई की मांग को लेकर चौकी का घेराव कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसओ अहरौला ने कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। शिक्षक की तहरीर पर फुरकान, अदनान व कलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। अदनान व फुरकान को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।