चौरी बेलहा महाविद्यालय और सीबी इंटर कालेज तरवां के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्व. रामबदन सिंह स्मारक प्रथम राज्य स्तरीय इनामी हॉकी प्रतियोगिता के चौथे दिन ठंड के बाद भी दर्शकों की भारी भीड़ रही। चौथे दिन चार मैच खेले गए। पहले मैच में वाराणसी की टीम भारी रही।
पहला मैच डीएलडब्लू वाराणसी तथा चौरी बेलहा महाविद्यालय तरवां के बीच खेला गया। जिसमें डीएलडब्लू वाराणसी की टीम ने तरवां की टीम को 4-0 से हराकर जीत दर्ज कराई। दूसरा मैच मेघबरन सिंह पीजी कालेज करमपुर गाजीपुर तथा मेघबरन सिंह हाकी अकादमी करमपुर गाजीपुर के बीच खेला गया।
जिसमें मेघबरन सिंह पीजी कालेज की टीम करमपुर गाजीपुर 4-0 से विजयी रही। तीसरा मैच डीएचए मऊ और आरकेवाई अकादमी आजमगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें मऊ ने 4-0 से जीत दर्ज कराया। चौथा मैच हरिश्चंद्र सिंह स्पोर्टिंग क्लब तरवां और स्पोर्ट्स हास्टल गौरा बाजार गाजीपुर के बीच खेला गया। इसमें हरिश्चंद्र सिंह स्पोर्टिंग क्लब तरवां की टीम 4-2 से विजयी रही। इस मौके पर चंद्रदीप सिंह, डा. सतीश चंद्र, डा. रमन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।