फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी एयरपोर्ट: डीजीसीए ने दूसरे दिन की रनवे, एटीसी और सीएनएस की जांच, रूटीन ऑडिट के लिए पहुंची है टीम

Fri, 21 Aug 2026 12:02 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी एयरपोर्ट पर तीन दिवसीय रूटीन ऑडिट के लिए पहुंची टीम ने दूसरे दिन की रनवे, एटीसी और सीएनएस की जांच की। विभागों की कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड और निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुपालन की भी समीक्षा की जा रही है। 
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की टीम ने बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जांच की। तीन दिवसीय रूटीन ऑडिट के लिए पहुंची टीम ने बृहस्पतिवार को रनवे, एटीसी और सीएनएस (कम्यूनिकेशिन, नेविगेशन और सर्विलांस) की जांच की। 

विज्ञापन


एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि ऑडिट के दौरान टीम ने सबसे पहले रनवे का निरीक्षण किया। रनवे की सतह के साथ ही विमानों की उड़ान और लैंडिंग समेत सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की। टीम ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) का भी निरीक्षण के साथ ही सीएनएस की भी जांच की। 

टीम ने एटीसी की कार्यप्रणाली, नैविगेशन, कम्यूनिकेशिन और सर्विलांस प्रणाली को देखा और निर्देश दिए। डायरेक्टर ने बताया कि टीम तीन दिन के लिए वाराणसी आई है। विभागों की कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड और निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुपालन की भी समीक्षा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें