फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम, दूकान से लाखों के सामान चोरी

Tue, 14 Apr 2015 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 24 घंटे के भीतर चोरों ने चोरी की दो घटनाओं को अंजाम दिया। पीड़ितों को घटना की जानकारी सोमवार की सुबह हुई। दोनों ने संबंधित थाने में पुलिस को तहरीर दी। दोनों घटनाओं में चोर पांच लाख से अधिक मूल्य का सामान ले जाने में सफल हुए।
विज्ञापन

 ठेकमा संवाददाता के अनुसार बरदह थाना थेत्र के ठेकमा बाजार निवासी संतोष जायसवाल पुत्र जिंदलाल जायसवाल की स्थानीय बाजार में किराने की दुकान है। संतोष सरसों और रिफाईन तेल का थोक व्यापार करते हैं। बाजार के बाहर सादीपुर गांव के पास उनका गोदाम है। रविवार की रात चोर गोदाम का शटर तोड़कर अंदर रखे पांच लाख रुपये मूल्य से अधिक का सामान उठा ले गए। पीड़ित को घटना की जानकारी सोमवार की सुबह हुई। संतोष ने बरदह पुलिस को तहरीर दी हैै।
मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय बाजार में मौजूद बिजली की दूकान में चोरों ने रविवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। दूकानदार मेराज पुत्र सेराजुद्दीन को घटना की जानकारी सोमवार की सुबह हुई। वह फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर बरौली गांव का निवासी है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने को पुलिस को तहरीर दी। इसमें पीड़ित ने करीब 40 हजार रुपये मूल्य का सामान चोरी होने का आरोप लगाया। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में चोर टेउंगा गांव के मोड़ पर बरौली गांव निवासी मुख्तार का निर्माणाधीन मकान के बाहर रखी सरिया और समर्सिबल पंप
विज्ञापन
विज्ञापन

खोल ले गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें