फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन में शिथिलता, प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के सभागार में बैठक को संबोधित करते डीएम राजेश कुमार। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को कोविड-19 टीकाकरण की प्रगति के सम्बन्ध में बैठक हुई। सीएमओ को निर्देश दिए कि अन्य राज्यों से जनपद में आने वाले व्यक्तियों की 24 घंटे के अंदर कोविड जांच अवश्य कराएं। कान्टैक्ट ट्रेसिंग कराकर उसकी सूचना उसी दिन पोर्टल पर अपलोड कराएं। 45 वर्ष से ऊपर की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की जांच कराकर उनका वैक्सीनेशन कराएं। एमओआईसी को निर्देश दिए कि सभी ब्लाकों में कोविड-19 हेल्प डेस्क स्थापित कराएं। डेस्क पर थर्मल स्कैनर व पल्स आक्सीमीटर से आने वाले व्यक्तियों की जांच कराएं। ब्लाक पल्हनी के एमओआईसी द्वारा कोविड वैक्सीनेशन एवं कान्टैक्ट ट्रेसिंग के कार्य में शिथिलता पाए जाने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ आनन्द कुमार शुक्ला, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र सिंह, सीएमओ डॉ. एके मिश्रा, डीसी एनआरएलएम बीके मोहन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें