सगड़ी के मेधावी छात्रा प्रिती सरोज लखनउ में होगी सम्मानित।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान लखनऊ की ओर से यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा के हिंदी और इंटरमीडिएट की साहित्यिक हिंदी विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पं. कृष्ण विहारी पुरस्कार प्रदान किया जाता है । श्री इंद्रासन राय इंटर कालेज रामगढ़ की छात्रा प्रीति सरोज पुत्री हरिलाल सरोज निवासी टाड़ी को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के स्थापना दिवस पर 30 दिसम्बर को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा।
प्रीति सरोज के पिता हरिलाल सरोज किसान हैं। माता सरिता देवी गृहिणी हैं। प्रीति सरोज ने 2018 हाईस्कूल में हिंदी विषय में 99 अंक अर्जित किए थे। हिंदी संस्थान की संपादक डॉ. अमिता दुबे ने प्रीति सरोज के परिजनों को 29 दिसम्बर को ही लखनऊ आने का आग्रह किया है। डॉ. अमिता दुबे ने बताया कि छात्रा प्रीति सरोज को 30 दिसम्बर को सम्मान के तौर पर प्रशस्ति पत्र और 12500 नगद राशि देकर पुरस्कृति किया जाएगा। इस सम्मान की घोषणा से प्रीति सरोज के परिजन काफी खुश है। प्रधानाचार्य संगीता राय का कहना है कि यह हमारे लिये गर्व की बात है। आगे के छात्र और छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।