फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन किट को लेकर क्वारंटीन सेंटर पर प्रवासी मजदूरों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्टीनगंज। तहसील के अमनावे गांव में ठाकुर विक्रमादित्य इंटर कॉलेज में प्रवासी मजदूरों के लिए क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। सेंटर पर शनिवार सुबह राशन किट को लेकर के दूसरे जिले के प्रवासी मजदूरों ने लेखपालों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। एसडीएम ने मौके पर पुलिस बुलाकर तीन को थाने भिजवाया। इसके बाद मामला शांत हुए।
विज्ञापन

सेंटर पर शनिवार को लेखपाल राजेश कुमार और देवानंद से प्रवासी श्रमिकों की कहासुनी और धक्का-मुक्की हो गई। इसकी सूचना एसडीएम मार्टीनगंज धीरज श्रीवास्तव को हुई तो वो मौके पर पहुंचे। हंगामा कर रहे लोगों को समझाया, लेकिन कुछ लोग जब नहीं माने तो पुलिस बुलाई। तीन लोगों को दीदारगंज थाने पर भिजवाया। एसडीएम धीरज श्रीवास्तव का कहना था कि शाहगंज और जौनपुर रेलवे स्टेशनों से दो बसों से प्रवासी मजदूर आए थे। ये मऊ जनपद के थे। वे क्वारंटीन करने और राशन किट की मांग कर रहे थे। उन्हें बताया गया कि उन्हें उनके जिले में भेजा जाएगा। इस पर उन लोगों ने हंगामा किया। दूसरी तरफ कुछ लोग निजी वाहनों से आकर भी राशन किट की मांग कर रहे थे, समझाया गया, लेकिन लोग नहीं माने तो पुलिस बुला करके हालात को संभाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें