फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट करें कार्मिकों का विवरण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। परिषद सचिव ने बीएसए को फिर निर्देश दिया है कि वे स्थानांतरित शिक्षकों का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट कराएं। इस संबंध में कई पत्र लिखे जा चुके हैं, किंतु अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने लिखा है कि ये विभागीय निर्देशों व शासनादेश की अवहेलना है। यदि समय से स्थानांतरित शिक्षकों का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट नहीं कराया गया तो संबंधित पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षक अनुदेशक एवं शिक्षा मित्रों के शैक्षिक और अन्य प्रमाण पत्र मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड कराने के साथ ही नियुक्ति संबंधी विवरण भी फीड किया जा रहा है। कर्मचारियों के संबंधी विवरण की ऑनलाइन फीडिंग की प्रक्रिया काफी पहले से चल रही है। जिससे फर्जीवाड़े के तमाम मामलों का खुलासा हुआ है। शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर हर दशा में फीडिंग कराने और प्रमाण पत्र अपलोड कराने के लिए निर्देशित किया है। ताकि एक ही प्रमाण पत्र पर नौकरी करने वाले लोग पकड़े जा सके। अभी तक जनपद में मानव संपदा पोर्टल पर फीडिंग के आधार पर एक दर्जन से अधिक प्रकरण सामने आने के बाद जांच चल रही है। शिक्षा निदेशक बेसिक ने मानव संपदा पोर्टल पर प्रमाण पत्रों की अपलोडिंग में हो रही देरी को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए जल्द से जल्द फीडिंग कराने के आदेश दिए हैं। जो भी शिक्षक व कर्मचारी मानव संपदा पोर्टल पर अपने प्रमाण पत्र एवं नियुक्ति संबंधी विवरण अपलोड नहीं करवा सकेंगे। उनके खिलाफ वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें