फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरा मुक्ति के लिए 15 तक विशेष अभियान चलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने जनपद में आठ से 15 अगस्त कर गंदगी मुक्त भारत अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में गंदगी के दूर करने के लिए प्लास्टिक उन्मूलन एवं एकत्रीकरण, कूड़े-कचरे का उचित निपटान और गांवों में सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक दिन के लिए अलग-अलग टारगेट रखा गया है। इसके क्रम में रविवार को अभियान चलाकर सभी गांवों में प्लास्टिक एकत्रीकरण का दावा किया गया।
विज्ञापन

आठ अगस्त तो जिलाधिकारी और प्रधानों के साथ ई चौपाल का आयोजन, नौ अगस्त को सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रीकरण एवं पृथक्कीकरण अभियान 10 को सामुदायिक भवनों की साफ-सफाई और रंगाई-पोताई, 11 को स्वाच्छ भारत मिशन संबंधी आदेशों की वाल पेटिंग अभियान, 12 को श्रमदान और पौधरोपण, 13 को कक्षा छह से आठ कर चात्रों की आनलाइन पेंटिंग कंपटीशन, नौवीं से 12वीं तक के छात्रों का गंदगी मुक्त भारत अभियान पर निबंध प्रतियोगिता, 14 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की सफाई और सैनिटाइजजेशन तथा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर आमसभा में ओडीएफ प्लास गांव की गोषणा करनी है। अभियान के तहत डीपीआरओ की ओर से दावा किया गया कि नौ अगस्त को सभी 1871 ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक एकत्रीकरण कार्यक्रम चलाया गया। अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रधानों और सफाईदूतों ने अभियान में विशेष भूमिका निभाई। डीपीआरओ लालजी दुबे के निर्देश पर किशुदासपुर में सीपी यादव, गुलाब चौरसिया, रमेशचंद यादव, महेश चंद ने अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें