फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Rain Alert: 17 घंटे की लगातार बारिश...तेज हवा से लोट गईं फसलें, माथा पकड़ बैठे किसान; सड़कें लबालब

Sat, 04 Oct 2025 11:08 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

यूपी के कई जिलों में एक दिन पहले लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सड़कें लबालब हो गईं। किसानों को इससे ज्यादा दिक्कत हुई। तेज हवा से फसलें भी लोट गईंं।
विज्ञापन
तेज हवा और बारिश से लोट गई फसल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले में पिछले 17 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे शुरू हुई हल्की फुहार देर रात तक तेज बारिश में तब्दील हो गई। शनिवार की भोर में बारिश ने और ज्यादा रफ्तार पकड़ ली। फिलहाल अभी भी रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे लोगों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

विज्ञापन


लगातार हो रही बारिश से मौसम में ठंडक तो घुल गई है और उमस से राहत मिली है, लेकिन किसानों के लिए यह बारिश आफत बनकर आई है। खेतों में खड़ी धान की फसल तेज हवा और पानी के दबाव से बुरी तरह प्रभावित हो रही है। कई क्षेत्रों से खबरें हैं कि फसलें खेतों में झुककर गिर गई हैं।

विज्ञापन

किसानों का कहना है कि इस समय धान की बालियां निकल चुकी हैं और कुछ फसल पकने की स्थिति में है, ऐसे में पानी और हवा भारी नुकसान पहुंचा सकती है। हालांकि, यह बारिश तेज नहीं है लेकिन पानी के साथ चल रही हवा फसलों को नुकसान पहुंचा रही है। जिन किसानों ने जल्दी तैयार होने वाली प्रजाति के धान की फसल अपने खेतों में लगाई थी उसे नुकसान पहुंचने की संभावना प्रबल हो गई है।

त्योहारों पर भी इस बारिश का असर साफ देखा गया। शुक्रवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के कार्यक्रम में बारिश के चलते लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा और भीड़ अपेक्षाकृत कम रही। वहीं कई जगहों पर लगने वाले मेले भी बारिश की भेंट चढ़ गए। 

आयोजकों की उम्मीदों पर पानी फिर गया और लोग मायूस होकर लौट गए। विसर्जन के लिए प्रतिमाओं को लेकर जा रहे लोगों ने पालीथिन लगाकर प्रतिमाओं को ढ़क रखा था। वहीं लगातार हो रही बारिश को देखते हुए विद्यालय भी बंद कर दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें