फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: 'सपा की गुंडई खत्म करने आया हूं', ओमप्रकाश ने किया तंज; सैकड़ों कांग्रेसियों ने छोड़ी पार्टी

Mon, 04 Aug 2025 08:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी ने अपने समर्थकों के साथ सुभासपा की सदस्यता ले ली। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर सियासी तंज किए।
विज्ञापन
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Politics News: आजमगढ़ के बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के अतरौलिया में रविवार में सुभासपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रमेश चंद्र दुबे ने अपने समर्थकों के साथ सुभासपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर सपा पर जमकर बरसे।

विज्ञापन


सदस्यता ग्रहण करते हुए रमेश चंद्र दुबे ने कहा कि पार्टी द्वारा जो भी जिम्मेदारी मुझे दी जाएगी, मैं उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा। उन्होंने बताया कि देवदूत वानर सेना संगठन ने अब तक 35 करोड़ रुपये गरीबों और जरूरतमंदों के स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च किए हैं, और यह सेवा कार्य आगे भी जारी रहेगा।

इस मौके पर मंत्री ने सपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अब आजमगढ़ में सपा की गुंडई को खत्म करने ओमप्रकाश राजभर आया है। अगले चुनाव में सपा के गढ़ को गड़ही बना दूंगा।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार गरीबों के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं और सुभासपा कार्यकर्ता लोगों को इन योजनाओं की जानकारी देने के लिए गांव-गांव तक पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

जिले में बढ़ी सियासी हलचल

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्येंद्र प्रताप सिंह उर्फ पिंटू ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, वे उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। समाजसेवी सूर्य प्रकाश दुबे ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए खुद भी अपने समर्थकों सहित सुभासपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर अजय अकेला, गणेश दत्त दुबे, अशोक चौबे, सत्येंद्र प्रताप सिंह 'पिंटू', सूर्य प्रकाश दुबे आदि ने सुभासपा की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें