फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: डिप्टी सीएम केशव ने सपा पर साधा निशाना, बोले- 2014 से चाचा-भतीजा एक लेकिन जीत रही भाजपा

Fri, 04 Aug 2023 05:48 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

 प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को आजमगढ़ और मऊ जिले का दौरा किया। दोनों ही जिलों में पत्रकारों से बातचीत में डिप्टी सीएम ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी की सभी सीटों पर एनडीए की जीत होगी। 
विज्ञापन
आजमगढ़ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले चाचा चुनाव हार गए अब भतीजा भी हार गए। चाचा आजम खान और उनके भतीजे अपनी-अपनी सीट हार गए। उक्त बातें प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को आजमगढ़ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने सपा पर जमकर निशाना साधा। शिवपाल सिंह यादव के एक बयान पर कहा कि 2014 से चाचा-भतीजा एक हैं लेकिन फिर भी बीजेपी चुनाव जीत रही है। वर्ष 2024 में भी प्रदेश की सभी 80 सीटों पर कमल खिलेगा।

विज्ञापन


इन दिनों भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ जनपद में अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में विजय हासिल करने के लिए जमीन तैयार कर रही है। हर माह में कोई न कोई मंत्री जिले में पहुंचकर जनता के बीच जा रहा है। वहीं शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को जिले में पहुंचे।

वह विकास कार्यों की समीक्षा एवं वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीति तैयार करने पहुंचे थे। भाजपा कार्यालय पर उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 2024 के चुनाव में आजमगढ़ और लालगंज समेत सभी 80 लोकसभा की सीट बीजेपी जीतेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

कहा कि भाजपा आत्मविश्वास से भरी पार्टी है। वहीं हाल ही में आजमगढ़ आए शिवपाल के बयान कि ‘इंडिया’ यूपी में 80 सीट जीतेगी, पर तंज कसा। कहा कि 2014 से चाचा-भतीजा एक हैं लेकिन बीजेपी जीतती आ रही है। वहीं अन्य पार्टी से समझौते की बात पर डिप्टी सीएम ने कहा कि यह हाईकमान का मामला है।
विज्ञापन

मऊ में डिप्टी सीएम बोले- यूपी के सभी सीटों पर भाजपा की जीत तय

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी घोसी लोकसभा सीट के साथ प्रदेश की सभी सीटों पर अपने कार्यकर्ताओं के दम पर जीत हासिल करेगी।  देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास रथ को जनता आगे बढ़ाएगी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को मऊ कलेक्ट्रेट में आयोजित प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार की तरफ से तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। सदर विधायक अब्बास अंसारी के सवाल पर  केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर पहले ही बता चुके हैं कि वे सपा के विधायक हैं। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान के साथ आने से पार्टी को मजबूती मिली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें