आजमगढ़ में मतदान के लिए सुबह से मतदान बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है। अधिकारी भी मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया। मतदान के दौरान मुबारकपुर नगरपालिका में अब तक छह फर्जी मतदाता पकड़े जा चुके हैं।
नगर निकाय चुनाव के लिए जनपद में मतदान का कार्य सुबह सात बजे से चल रहा है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदान करने वालों की लंबी कतार लगी हुई। दो घंटे तक हुए मतदान में जनपद में नौ बजे तक कुल 9.61 प्रतिशत मदान हुआ है।
विज्ञापन
जनपद में मतदान के लिए सुबह से मतदान बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है। अधिकारी भी मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया। मतदान के दौरान मुबारकपुर नगरपालिका में अब तक छह फर्जी मतदाता पकड़े जा चुके हैं। एसपी सिटी का कहना है कि इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जनपद में सुबह नौ बजे तक कुल 9.61 प्रतिशत मतदान हुआ है।