जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ईमानदार युवा स्वच्छ छवि के लोगों को मैदान में उतारा है। जिनके अंदर नगर के विकास के लिये काम करने की पूरी क्षमता है। सभी कांग्रेसजन अपने अपने क्षेत्रों में प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी ताकत से काम करें। जिन क्षेत्रों में आवश्यकता होगी वहां प्रदेश स्तरीय और जिला स्तरीय नेता भी चुनाव प्रचार में शामिल होंगे। कहा कि नगर पालिका और नगर पंचायतो में व्याप्त भ्रष्टाचार से जनता ऊब चुकी है। ऐसे मे कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए मेहनत करें।
नजम शमीम ने कहा कि नगर पालिका मे व्याप्त भ्रष्टाचार और नगर के विकास के मुद्दों को लेकर हम चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने कहा कि कांग्रेस उत्साहित कार्यकर्त्ताओं के दम पर बेहतर प्रदर्शन करेगी।