फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: आजमगढ़ और बलिया में भाजपा ने बागी कार्यकताओं को किया निष्कासित, छह साल के लिए किया मुक्त

Fri, 05 May 2023 10:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़/बलिया

सार

यूपी नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का समीकरण खराब करने वाले बागियों पर अब पार्टी ने सख्त रूख अपनाया है। आजमगढ़ और बलिया जिले में कई बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का समीकरण खराब करने वाले बागियों पर अब पार्टी ने सख्त रूख अपनाया है। आजमगढ़ और बलिया जिले में निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ मैदान में उतरने वालों को शुक्रवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। उन पर छह वर्षों के लिए प्रतिबंध लगाया गया है।

विज्ञापन


आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने बताया कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं क्षेत्रीय नेतृत्व के परामर्श से सात लोगों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने पर छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया।

निष्कासित किए गए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में नगर पंचायत जहानागंज से आनंद गुप्ता पुत्र शिवकुमार गुप्ता (क्षेत्रीय महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र), नगर पंचायत जहानागंज विमल गुप्ता पुत्र मार्कंडेय गुप्ता (पूर्व शक्तिकेंद्र संयोजक), नगर पंचायत जहानागंज से प्रिया गुप्ता पुत्री ताड़कनाथ गुप्ता (कार्यकर्ता), नगर पंचायत महाराजगंज से मीना जायसवाल, नगर पंचायत महाराजगंज से विशाल जायसवाल, नगर पंचायत जीयनपुर से आलोक चौरसिया पुत्र कमलेश चौरसिया (मंडल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा) और नगर पंचायत जीयनपुर से राजेश चौहान पुत्र तिलकू चौहान (वरिष्ठ कार्यकर्ता) शामिल हैं। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 'मैं अधिवक्ता रहा हूं इसलिए आपके पास आया', आजमगढ़ में सूर्य प्रताप शाही बोले- BJP को जिताएं

Trending Videos
विज्ञापन

बलिया में भी 10 से ज्यादा लोग बीजेपी से निष्कासित

बलिया में भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने बताया कि गनेश प्रसाद सोनी नगर पंचायत सिकन्दरपुर, बृज कुमार सिंह नगर पंचायत चितबड़ागांव, शशिकलां तिवारी नगर पंचायत चितबड़ागांव, आनन्द कुमार सिंह नगर पंचायत चितबड़ागांव, विवेक कुमार राजभर विक्की नगर पंचायत रतसड़कलां, पूनम गुप्ता नगर पंचायत, बांसडीह, राकेश मिश्र नगर पंचायत बांसडीह, राणा योगेन्द्र विक्रम सिंह "माण्डलू" नगर पंचायत रेवती, बब्लू पाण्डेय नगर पंचायत रेवती, महेश तिवारी,  नगर पंचायत रेवती और नीतू सिंह नगर पंचायत सहतवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें