फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: फूलपुर से रमाकांत यादव को टिकट देने पर सपा कार्यकर्ताओं में रोष, कई पदाधिकारियों का इस्तीफा

Sat, 29 Jan 2022 08:41 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ में सपा के टिकट वितरण के बाद लगातार असंतोष बढ़ रहा है। फूलपुर से सपा पूर्व सांसद रमाकांत यादव को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद सपा कार्यकर्ताओं में रोष है। शनिवार को पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने त्यागपत्र दे दिया। 
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव को त्याग पत्र सौंपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी ने आजमगढ़ जिले की सात विधानसभा सीटों से प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। फूलपुर पवई सीट से श्याम बहादुर यादव पिछला चुनाव पूर्व सांसद रमाकांत यादव के पुत्र अरुणकांत यादव से हार गए थे। अबकी बार पार्टी ने इस सीट से रमाकांत यादव को ही प्रत्याशी बना दिया है।  
विज्ञापन


रमाकांत यादव को टिकट देने पर सपा कार्यकर्ताओं में रोष है।पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा इसका विरोध जारी है। इसी क्रम में शनिवार को काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी सपा कार्यालय पहुंचे और उन्होंने सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव को त्याग पत्र सौंपा।

सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने त्यागपत्र दिया है लेकिन उनका त्यागपत्र मंजूर नहीं किया गया है। कुछ दिन में सब कुछ ठीक हो जाएगा। 
विज्ञापन

पढ़ेंः भाजपा विधायक के पिता को सपा ने बनाया प्रत्याशी, पूर्वांचल की इस सीट पर पिता और पुत्र में जंग संभव

आजमगढ़ में सपा के घोषित प्रत्याशी

अतरौलिया सीट से पार्टी ने वर्तमान विधायक डा. संग्राम यादव, गोपालपुर से विधायक नफीस अहमद, निजामाबाद से विधायक आलमबदी आजमी, आजमगढ़ सदर सीट से विधायक दुर्गा प्रसाद यादव को फिर प्रत्याशी बनाया है। मेंहनगर सीट पर पार्टी के कल्पनाथ पासवान ने पिछले चुनाव में जीत हासिल की थी लेकिन इस बार उनकी सीट पर टिकट की घोषणा नही की गई है।

इसके अलावा दो सीटों पर अपने प्रत्याशियों में बदलाव किया है। लालगंज सुरक्षित सीट से पार्टी ने पूर्व विधायक बेचई सरोज को प्रत्याशी बनाया है। दीदारगंज विधानसभा से कमलाकांत राजभर को प्रत्याशी बनाया गया है। कमलाकांत राजभर पूर्व विधान परिषद अध्यक्ष और बसपा के दिग्गज नेता सुखदेव राजभर के पुत्र हैं। अभी मेंहनगर, मुबारकपुर और सगड़ी विधानसभा सीटों से प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन

बलवंत बने अतरौलिया विस से सपा प्रभारी

समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव बलवंत यादव को अतरौलिया विधानसभा प्रभारी बनाया है। शुक्रवार की शाम को  कोयलसा स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने बलवंत यादव का फूल-मालाओं से स्वागत किया। बलवंत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में एक बड़ी जीत हासिल कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें