फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : इस बार इमरजेंसी में रिजर्व रहेंगे प्रश्न पत्रों के सेट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर कई बड़े बदलाव किए गए हैं। एक तरफ जहां उत्तरपुस्तिका के हर पन्ने पर रोल नंबर देखना होगा तो वहीं इस बार इमरजेंसी के लिए प्रश्न पत्र का एक सेट रिजर्व रखा जाएगा और उसके लॉकर की चाबी थानेदार के पास होगी। आपात स्थिति में ही रिजर्व प्रश्न पत्र वाले लॉकर को खोला जाएगा। इसके अलावा प्रश्न पत्र वाली हर अलमारी के खुलने और बंद होने का रिकॉर्ड लोक बुक में रखा जाएगा। स्ट्रांग रूम की 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से मॉनिटरिंग की जाएगी।जिले में हाईस्कूल व इंटर में लिखित परीक्षाएं निर्धारित 273 केंद्रों पर 18 फरवरी से शुरू होंगी और 12 मार्च तक चलेंगी। इस परीक्षा में हाईस्कूल के 83768 व इंटर के 86271 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाकर कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों को जिले व राज्यस्तरीय कंट्रोल रूम से ऑनलाइन जोड़ा गया है। बोर्ड परीक्षा ने पेपर लीक की आशंका पर तेजी से निर्णय लेते हुए जिलों में पेपर के सेट बदल दिए गए और परीक्षा सकुशल कराई गई। ऐसी स्थितियों के लिए इस साल बोर्ड ने पहले से तैयारी कर ली है। प्रभारी डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि हर परीक्षा केंद्र के स्ट्रांग रूप में लोहे की चार डबल लॉक अलमारियां रखवाई जाएंगी। दो में पहली और दूसरी पाली की परीक्षाओं के मुख्य पेपर सेट तिथिवार रखे जाएंगे। तीसरी में पेपर के बाद बचे प्रश्नपत्र और बंडल स्लिप सुरक्षित रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें