फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : हाईस्कूल में घटा तो इंटर में बढ़ा उत्तीर्ण प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा शनिवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी गई। इस बार जनपद में हाईस्कूल का उत्तीर्ण प्रतिशत घटा है जबकि इंटरमीडिएट का उत्तीर्ण प्रतिशत में बढ़ा है।
विज्ञापन


जिले में हाईस्कूल में कुुल 93658 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 85859 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिसमें 77999 विद्यार्थी पास हुए। वहीं इंटरमीडिएट में कुल 90791 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिसमें 89555 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें 70681 विद्यार्थी पास हुए। इस साल हाईस्कूल में 90.85 प्रतिशत व इंटरमीडिएट में 78.92 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए। यदि 2023 के परीक्षा परिणामों की बात की जाए तो हाईस्कूल में 93.01 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए थे वहीं इंटरमीडिएट में 74.29 प्रतिशत बच्चे पास थे। इस वर्ष जारी हुए परीक्षा परिणामों में हाईस्कूल में 90.85 व इंटरमीडिएट में 78.92 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए है।
इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम इस बार पिछली बार से बेहतर रहा और 4.63 प्रतिशत अधिक बच्चे उत्तीर्ण हुए। जिले के लिए इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम पिछली साल की अपेक्षा निराशाजनक रहा। इस बार 2.16 प्रतिशत कम बच्चे ही उत्तीर्ण हो सके है। पिछले तीन सालों के उत्तीर्ण प्रतिशत पर गौर करें तो 2021 में हाईस्कूल का प्रतिशत 100 व इंटर का 99.99 रहा। 2022 में हाईस्कूल में 86.14 व इंटरमीडिएट में 81.77 प्रतिशत बच्चे पास हुए। 2023 की बात की जाए तो हाईस्कूल में 93.01 प्रतिशत व इंटरमीडिएट में 74.29 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के आंकड़े-
पिछले सात वर्षों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का रहा उत्तीर्ण प्रतिशत
वर्ष - हाईस्कूल % - इंटरमीडिएट %
2017 - 90.45 % - 93.25 %
2018 - 69.29 % - 58.80 %
2019 - 70.48 % - 69.55 %
2020 - 83.52 % - 68.59 %
2021 - 100 % - 99.99 %
2022 - 86.14 % - 81.77 %
2023 - 93.01 % - 74.29 %

2024 - 90.85 % - 78.92 %
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें