फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : पहले दिन 10वीं के 6,353 और 12वीं के 6,091 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
श्री दुर्गाजी इंटर कालेज चंडेश्वर से परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में बुधवार से शुरू हुई उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं पहले ही दिन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुईं। जिले के कुल 273 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और सख्त निगरानी के बीच परीक्षाएं कराई गईं।
विज्ञापन

कक्षा 10वीं के लिए पंजीकृत 83,611 छात्र-छात्राओं में से 77,258 उपस्थित रहे, जबकि 6,353 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के लिए पंजीकृत 86,662 छात्रों में से 80,571 ने परीक्षा दी, जबकि 6,091 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा में छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रथम पाली में हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने हिंदी की परीक्षा दी। परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को औसत स्तर का बताया और कहा कि अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुरूप थे।
विज्ञापन

हालांकि कुछ छात्रों ने संस्कृत से जुड़े श्लोकों को अपेक्षाकृत कठिन बताया। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के छात्र हिंदी एवं सामान्य हिंदी की परीक्षा में शामिल हुए। नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की गई। प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य रहा, जबकि किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, मोबाइल फोन और स्मार्ट वॉच पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था। डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि पहली पाली में कक्षा 10वीं के लिए पंजीकृत 83,611 छात्र-छात्राओं में से 77,258 उपस्थित रहे, जबकि 6,353 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के लिए पंजीकृत 86,662 छात्रों में से 80,571 ने परीक्षा दी, जबकि 6,091 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए। पहले दिन कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या नकल की सूचना नहीं मिली। अधिकारियों ने बताया कि आगामी परीक्षाओं में भी इसी तरह सख्त निगरानी और व्यवस्था बनाए रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें