फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा : जिले में तीन स्थानों पर होगा मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए जिले में तीन केंद्र बनाए गए है। परीक्षा प्रभारी उमाकांत ने बताया कि ये केंद्र मुबारकपुर, राजकीय इंटर कॉलेज व गुरुकुल विद्यालय हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होगी। इसमें लगभग एक माह बाकी है, लेकिन परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने की कवायद तेजी से चल रही है। बोर्ड परीक्षा उत्तर पुस्तिकाओं के लिए मूल्यांकन केंद्र बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले में तीन मूल्यांकन केंद्र बनाए जाएंगे। बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए जिले में 282 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिन विद्यालयों को मूल्यांकन केंद्र बनाया जाएगा। वहां पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे। 24 घंटे सीसी कैमरे से निगरानी रहेंगी। अधिकारियों के अनुसार परीक्षा संबंधी समस्त कार्य को पूरा कराने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें