फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 रुपये में बेच दी यूपी बोर्ड परीक्षा की सुचिता

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। यूपी बोर्ड की नकलविहीन परीक्षा कराने के दावों को नकल माफियाओं ने तार-तार कर दिया है। नकल माफिया 500 रुपये में परीक्षा की सुचिता को बेच दे रहे हैं। यह हम नहीं बल्कि स्वयं केंद्र व्यवस्थापक ही बता रहे हैं। जिन्होंने एक युवक को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा था। पकड़े गए युवक ने बताया कि असली परीक्षार्थी मुंबई में रहता है। उसके स्थान पर उसे परीक्षा देने के लिए कहा गया था। दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के बदले में उसे 500 रुपये देने की बात कही गई थी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषदी की बोर्ड परीक्षा चल रही है। सोमवार को हाईस्कूल की विज्ञान की परीक्षा हुई। इस दौरान श्रीमति कमला देवी इंटर कालेज बघैला बिलरियागंज में एक युवक दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। केंद्र व्यवस्थापक रामाश्रय सिंह को शक हुआ तो उन्होंने उसका प्रवेश पत्र देखा। प्रवेश पत्र की जांच की तो वह पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि परीक्षार्थी बाबू संत प्रसाद राय इंटरमीडिएट कालेज बछउल खुर्द रामगढ़ का था। केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि आरोपी युवक पूछताछ के दौरान बताया कि एक व्यक्ति ने उसे दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के लिए 500 रुपये देने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें