यह जानकारी होते ही केंद्र व्यवस्थापक ने बिलरियागंज थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट के पास एक विद्यालय में एक युवक दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के लिए गया था। जांच के दौरान केंद्र व्यवस्थापक ने उसे पकड़ लिया। हालांकि इस मामले में केंद्र व्यवस्थापक ने कोई तहरीर नहीं दी है। युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डा. पीके उपाध्याय ने कहा कि कमला देवी इंटर कॉलेज बिलरियागंज में एक छात्र की जगह दूसरा छात्र परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है। केंद्र व्यवस्थापक की ओर से मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है। केंद्र व्यवस्थापक से रिपोर्ट लेकर बोर्ड को भेजी जाएगी। जिले में परीक्षा पूरी तरह नकल विहीन कराई जा रही है। अब सभी सेंटरों पर सख्ती बढ़ाई जा रही है।