फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विवाहिता से अप्राकृतिक दुष्कर्म, पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आंबेडकरनगर में ब्याही महिला के साथ पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर अप्राकृतिक दुष्कर्म किया था। विवाहिता ने घटना के बाबत जहानागंज थाने में पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। रविवार को पुलिस ने विवाहिता के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जहानागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती का विवाह आंबेडकरनगर जिले में हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। हद तो तब हो गई जब दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने उससे अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। प्रताड़ना व मारपीट कर घर से निकाल दिए जाने पर विवाहिता मायके में रही थी। 24 मार्च 2024 को पीड़िता ने जहानागंज थाने में पति पर अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने पति सचिन सिंह व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार को पुलिस ने पति सचिन सिंह को जहानागंज के चंद्रशेखर ट्रस्ट के के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें