फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ट्रेलर से टकराई कार, एक की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धनछुला स्थित ढाबे के पास रविवार को दिन में ट्रेलर व कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार की मौत हो गई तो वहीं छह अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार लोग हादसे के वक्त दोहरीघाट से अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

जमीन हरखोरी गांव निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। शव अंतिम संस्कार के लिए दोहरीघाट गया था। जिसमें शामिल होने के लिए ग्राम प्रधान दयाराम 40 अपने सहयोगियों रामनयन 45, अच्छेलाल 23, सुरेश 50, मुराली 50, राजेश 42 व रिखदेव 45 के साथ कार से दोहरीघाट गए थे। दोहरीघाट में अंतिम संस्कार होने के बाद कार सवार सभी साथ लोग वापस लौट रहे थे। अभी कार धनछुला के पास पहुंची थी कि ट्रेलर की टक्कर हो गई। हादसे में रामनयन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को दुर्घटनाग्रस्त कार से निकाल कर इलाज के लिए सीएचसी लाटघाट भेजा। जहां घायलों की हालत गंभीर देख कर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों में शामिल ग्राम प्रधान व एक अन्य व्यक्ति की हालत अत्यंत गंभीर बतायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें