सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों सहित राजनीतिक दलों के कार्यालय पर शुक्रवार को महात्मा गांधी और शास्त्री की जयंती पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
मंडलायुक्त आरपी गोस्वामी ने मंडलायुक्त कार्यालय पर, डीआईजी रतन कुमार श्रीवास्तव ने अपने कार्यालय पर, जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कलेक्ट्रेट पर और सीडीओ महेंद्र वर्मा ने ध्वजारोहण किया। कलेक्ट्रेट में आयोजित सभा में डीएम सुहास एलवाई ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना है।
इस मौके पर एडीएम आशुतोष द्विवेदी, एसडीएम अमृतलाल बिंद आदि मौजूद रहे। उधर, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. काली प्रसाद ने जिला और महिला अस्पताल में मरीजों में फल आदि का वितरण किया।