फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता,अखंडता के लिए शहीद हुए राजीव गांधी

Fri, 21 Aug 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 71वीं जयंती गुरुवार को कांग्रेजसनों ने धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वहीं दूसरी तरफ मिशन अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण किया गया।
विज्ञापन


 जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण की दिशा में बहुत कार्य किया है। आतंकवाद से संघर्ष करते हुए देश की एकता अखंडता की रक्षा करते हुए शहीद हो गए।

इस अवसर पर पूर्व सांसद डा. संतोष सिंह, डा. लालती देवी, लालसा राय, त्रिभुवन दूबे, राजबली राम, बेलाल अहमद, ओंकार पांडेय, विरेंद्र सिंह, ब्रजेश नंदन पांडेय, संगीता चौहान, साजेंद्र मौर्य, आशुतोष द्विवेदी, पाचू पासवान आदि उपस्थित रहे। वहीं  मिशन अस्पताल में डा. अशोक सिंह ने मरीजों में फल का विरतण किया।
विज्ञापन


निजामाबाद संवाददाता के अनुसार, शिवाला घाट पर  स्व. राजीव गांधी की जयंती पर सद्भावना एवं विकास सम्मेलन का आयोजन किया गया। पूर्व सांसद डा. संतोष सिंह कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री देश की एकता और अखंडता को कायम रखने के लिए बलिदान हो गए। कांग्रेस का इतिहास बलिदान का रहा है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह और संचालन रामगनेश प्रजापति ने किया। कार्यक्रम को कोषाध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर डा. लालती देवी, राजकुमार पांडेय, डा. अशोक सिंह, सुरेंद्र सिंह, डा. मालती मिश्रा, इब्राहिम खान, सूर्यनरायन तिवारी, राधेश्याम सोनकर, शब्बीर हसन,स्त्रत्त् विरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

मालटारी संवाददाता के अनुसार, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद जायसवाल के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर मंसूर आलम, मुन्नू मौर्य, मुखराम निषाद, बजरंगी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

अंबारी संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के आरोग्य निकेतन अंबारी में राजीव गांधी की जयंती डा. नंद किशोर यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। इस मौके पर डीके उपध्याय, मीना साक्षी, सत्य प्रकाश मिश्रा, संजय सिंह, अशोक, हरि प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे।

पल्हना संवाददाता के अनुसार, बाजार स्कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर ब्लाक अध्यक्ष संतोष राय की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने उनके पदचिह्नों पर चलने का कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया।
इस मौके पर संतोष राय, अहेमर बकार, सुधीर श्रीवास्तव, रामानंद सागर, मनोज राय, प्रशांत राय, अवधेश सेठ, धीरज राय, अॅगनू यादव, अनिरुद्ध मिश्रा, सर्वेश राय, पिंटू राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें