फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखे से करा दी थी कम पढ़े लड़के से शादी, दे दी जान

Wed, 06 Sep 2017 11:51 PM IST
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
hanged
विज्ञापन
आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के डगरा गांव निवासी युवती अपनी शादी से नाखुश थी। इसलिए मंगलवार की शाम कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और उसकी लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
विज्ञापन


घर वालों का कहना था कि धोखे से बीए में पढने वाली युवती की कक्षा आठ पास मंदबुद्धि युवक से शादी हो गई थी। अपने पति की दशा देखने के बाद युवती परेशान रह रही थी। उसके पिता दूसरी शादी तलाश रहे थे। इसी बीच उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  

तहबरपुर थाना क्षेत्र के डगरा गांव निवासी खूशबू यादव (20) पुत्री हरिराम बीए भाग दो में पढ़ रही थी। खूशबू की शादी 21 मई 2017 को सरायमीर थाना क्षेत्र में हुई थी। शादी के बाद खूशबू विदा होकर अपनी ससुराल गई। वहां करीब दस दिन रहने के बाद मायके चली आई।
विज्ञापन


तभी से यहीं रह रही थी। खूशबू के पिता हरिराम ने बताया कि खूशबू का पति कक्षा आठ पास था। उसकी दीमागी हालत भी ठीक नहीं थी। वह खूशबू से ठीक तरह से बात नहीं करता था। जिसको लेकर खूशबू काफी परेशान रहा करती थी। हरिराम ने बताया कि हम लोग खूशबू की दूसरी शादी करने के लिए लड़का तलाश रहे थे।

उधर मंगलवार की शाम खूशबू अपने कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सीओ बूढ़नपुर शिवनाथ गुप्ता ने बताया कि घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें