फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पांच रेलवे क्राॅसिंगों पर बनेगा अंडरपास, जाम से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे क्राॅसिंग पर घंटों जाम से निजात दिलाने के लिए पांच समपार फाटकों पर अंडरपास बनाने की तैयारी हो रही है। उक्त सभी अंडरपास मऊ-शाहगंज के बीच में बनाए जाएंगे। रेलवे ने इसके लिए बजट भी जारी कर दिया है। करीब 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अब रेलवे प्रशासन ने पुलिस अधीक्षक यातायात को रूट डायवर्जन के लिए पत्र लिखा है। इसकी अनुमति मिलते ही अंडरपास बनने की कवायद शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

वर्तमान में मालगाड़ी या ट्रेन आने पर रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद कर दिया जाता है। इससे वाहन चालकों को काफी देर तक फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ता है। इस स्थिति से निपटने के लिए रेलवे प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। विभाग की मानें तो मऊ-शाहगंज खंड के समपार सं.16सी, 33सी, 56सी, 63सी व 66सी पर अंडरपास का निर्माण कराना है। रेलवे की नवीनतम पालिसी के अनुसार समपार के ही स्थान पर अंडरपास बनाए जाएंगे। रेलवे ने उक्त क्राॅसिंगों पर अंडरपास बनाए जाने की तैयारी शुरू कर दी है। अस्थायी रूप से लगभग छह माह के लिए ट्रैफिक डायवर्जन के लिए संबंधित विभाग को आदेश देने की मांग की है।

निर्माणधीन समपार - डायवर्जन
18सी हरैया-कादीपुर का - 16 सी मुहम्मदाबाद-केेरमा से
33सी सैदवारा-मझगांवा का - 32सी कुंदनपुर-कलवो से
56सी फूलपुर-निजामाबाद का - 57सी फूलपुर-ऊदपुर से
63सी हाजीपुर-वासी का - 62सी दीदारगंज-माहुल से
66सी खंजहापुर-सैदपुर का - 67सी बिलारमऊ-खंजापुर से

रेलवे द्वारा मऊ-शाहगंज के बीच पांच अंडरपास बनाए जाने हैं, जिस पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक को रूट डायवर्जन के लिए पत्र लिखा गया है। करीब छह माह तक अंडर पास बनाने का काम किया गया है। जिसे लेकर रूट डायवर्जन करने की मांग की गई है। - आरके सिंह, आईओडब्लयू रेलवे विभाग आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें