फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमिगत केबिल जला, दस हजार घरों की बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। फूलपुर स्थित 132 पावर स्टेशन से नए सब स्टेशन को जाने वाली केबिल जल जाने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति शनिवार की सुबह से बाधित हो गई। विभाग के कर्मचारी मरम्मत कार्य में शाम तक जुटे रहे। बिजली न मिलने से क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब दस हजार घरों की बत्ती गुल रही।
विज्ञापन

फूलपुर स्थित पावर स्टेशन से क्षेत्र व आसपास के पावर सबस्टेशन में सप्लाई को आने वाली केबिल सुबह पांच बजे अचानक जलने लगी। भूमिगत केबिल में तेज आवाज के साथ ब्लास्ट होने लगा। आवाज सुनकर लोग दंग हो गए। विद्युत कर्मियों ने सूचना पर तुरंत वहां की आपूर्ति बंद कर दी, लेकिन तब तक केबिल पूरी तरह जल चुकी थी। इसके बाद केबिल बदलने के कार्य में कर्मचारी लग गए। लगभग दस घंटे विद्युत आपूर्ति नहीं हो सकी। करीब दस हजार घरों में बिजली नहीं रही। लोगों के घरों में लगी पानी की टंकी भी खाली हो गई। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें