आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र में गैंगेस्टर एक्ट के तहत आरोपी इनामुलहक को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर एक्ट), कोर्ट नंबर-6 संतोष कुमार यादव ने दोषी करार देते हुए जेल में बिताई गई एक वर्ष छह माह की अवधि की सजा और 5000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।
जानकारी मुताबिक चार मार्च 2005 को तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर सभाजीत पाल ने तहरीर दी थी कि मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पूरा दुल्हन कस्बा निवासी इनामुलहक ने संगठित गिरोह बनाकर अपने और अपने गिरोह के सदस्यों के भौतिक, आर्थिक और दुनियावी लाभ के लिए अपराध किए। इसके आधार पर थाना मुबारकपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर एक्ट) ने इनामुलहक को जुर्म स्वीकृत के आधार पर जेल में बिताई गई एक वर्ष छह माह की अवधि की सजा और पांच हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।