फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तानव में युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन गांव में डिप्रेशन के शिकार युवक ने बृहस्पतिवार की दोपहर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सरायमोहन गांव निवासी लवकुश राय (32) तीन बहनों का इकलौता भाई थी। तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। वह घर पर अपनी पत्नी काजल और दो छोटे बच्चों के साथ रहता था। कई दिनों से वह काफी डिप्रेशन में था और काफी मात्रा में शराब का सेवन करता था। पत्नी काजल द्वारा उसकी शराब को छुड़ाने के लिए उसकी दवा की जा रही थी। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे वह घर पहुंचा और खाना खाकर छत के ऊपर बने टिनशेड के कमरे में सोने के लिए चला गया। पांच मिनट बाद ही गोली की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनते ही परिजन ऊपर छत पर भागे। वहां जाकर देखा तो उसने तमंचे से खुद को गोली मारी थी। परिजनों ने 108 नंबर एंबुलेंस को काल कर बुलाया। जब एंबुलेंस पहुंची तो उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें