रानी की सराय। ''मैं रानी की सराय थाने से बोल रहा हूं...। आपके मुकदमे में एसपी साहब से बात हुई है। फाइल तैयार कराने के लिए और वारंट कराने के लिए दो हजार रुपये ऑनलाइन भेज दो।''
जी हां, कुछ इसी तरह खुद को पुलिस वाला बताकर एक शातिर अपराधी ने पीड़ित पक्ष को 2000 रुपये का चुना लगा दिया। इस मामले में पीड़ित ने रानी की सराय थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
रानी की सराय थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यकित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया कि उनकी भतीजी ने थाने में गांव के ही एक लड़के पर मुकदमा पंजीकृत कराया था। इसी मुकदमे की पैरवी के लिए 16 अगस्त की सुबह में कोई अज्ञात व्यक्ति ने अलग-अलग कुल तीन नंबरों से उनके मोबाइल पर फोन किया। पीड़ित ने बताया कि फोन पर उक्त व्यक्ति कहने लगा कि ''मैं रानी की सराय थाने से बोल रहा हूं। आपके मुकदमे में एसपी साहब से बात हुई है। फाइल तैयार कराने के लिए और वारंट कराने के लिए दो हजार रुपये जल्द से जल्द ऑनलाइन भेज दो।'' पीड़ित ने उक्त द्वारा बताए गए यूपीआई पर दो हजार रुपये अपने भांजे विरेंद्र के फोन से भेज दिया। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।