अंडर 15 बालक-बालिका जिला कुश्ती टीम के चयन का आयोजन शुक्रवार को सुखदेव पहलवान स्टेडियम में किया गया। इसमें चयनित खिलाड़ी एक से तीन अप्रैल तक गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय बालक-बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
चयन में फ्री स्टाइल में राजन यादव, दीपांशु गौड़, अमन यादव, रंजीत यादव, निखिल यादव, सतीश यादव, पीयूष यादव, अभिनव यादव, ग्रीको-रोमन में विट्टू चौधरी, विशाल यादव, अंकित यादव, विशाल कदमघाट, देवेश यादव, शिवम यादव का चयन किया गया। जबकि बालिका वर्ग में अंशु यादव, सारिका यादव, अन्नू यादव, सुगंधा यादव, प्रीति यादव का चयन किया गया। चयनित पहलवान गोरखपुर में आयोजित होने वाली अंडर 15वीं उत्तर प्रदेश बालक-बालिका कुश्ती चैंम्पियानशिप में एक से तीन अप्रैल 2023 तक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। चयन ट्रायल विजय शंकर यादव उपाध्यक्ष उप्र कुश्ती संघ की अध्यक्षता में कराया गया। इस मौके पर लालचंद यादव (पूर्व एसआई), भैयालाल पहलवान, सुरेश यादव, मुन्ना लाल यादव, विजय यादव, अंकित यादव, अंशु यादव एवं टेक्निकल कमेटी में सत्यवान यादव, रामवृक्ष यादव, इंद्रेश यादव, गोविंद यादव, विभा मौर्य आदि उपस्थित थे।