देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कैथी शंकरपुर मोड़ स्थित एक जनसेवा केंद्र का शुक्रवार की रात ताला तोड़ कर चोर नकदी समेत लगभग डेढ़ लाख का सामान पार कर दिए। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को सूचना दिया।
देवगांव के मिर्जा आदमपुर गांव निवासी नीरज सिंह उर्फ भोला कैथी शंकरपुर मोड़ पर जनसेवा केंद्र संचालित करता है। रोज की भांति शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया। शनिवार की सुबह पड़ोस के दुकान में सब्जी बेचने वाला दुकानदार सुशील अपनी दुकान पर आया तो जनेसवा केंद्र का ताला टूटा व शटर आधा खुला हुआ देखा। उसने तत्काल सूचना नीरज को दिया। सूचना पर नीरज मौके पर पहुंचा तो अंदर का हाल देख कर उसके होश ही उड़ गए। पीड़ित के अनुसार चोर गल्ले में रखे 14 हजार नकदी के साथ ही इनवर्जटर, बैट्री, लैपटॉप, तीन पंखा, एल्युमिनियम वायर 10 बंडल, सीसी टीवी कैमरा, फिंगर प्रिंट स्कैनर, दो मोबाइल आदि उठा ले गए। पीड़ित के अनुसार उसका लगभग डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने घटना के बाबत पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल किया।