फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बेकाबू ट्रक मकान में घुसा, बाल-बाल बचा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रानीपुर बाजार में सोमवार को सुबह राजस्थान से लहसुन लादकर बिहार जा रहा ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान में घुस गया। हादसे में परिवार के लोग बाल-बाल बच गए लेकिन मकान का काफी नुकसान पहुंचा है। मौके पर पुलिस ने ट्रक को हटवाया। कप्तानगंज के रानीपुर बाजार में बेचन गुप्ता का घर सड़क किनारे स्थित है। घर में ही उनकी दुकान भी है। भोर में करीब पांच बजे तेज रफ्तार ट्रक बेचन गुप्ता के घर की दीवार को तोड़ते हुए अंदर घुस गया और पलट गया। मकान से ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि अगल-बगल के लोग भी जग गए और दौड़कर बाहर भागे। हादसे में बेचन के परिवार के लोग बाल-बाल बच गए लेकिन ट्रक के चालक और खलासी घायल हो गए। वहीं, घर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। कानपुर निवासी ट्रक चालक अंकित निवासी ने बताया कि सामने अचानक गाय के आ जाने से यह हादसा हुआ है। उसने बताया कि ट्रक कानपुर निवासी संजय गुप्ता का है और वह राजस्थान से लेहसुन लाद कर बिहार के सिवान जा रहा था। सूचना पाकर पहुंची कप्तानगंज पुलिस ने जेसीबी से ट्रक को हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें