सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आर्य नगर मुहल्ला निवासी एक युवक ने प्रेम में असफल होने पर फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीयनपुर कोतवाली के आर्य नगर वार्ड निवासी संतोष उर्फ पिंटू (35) आजाद नगर मोहल्ले में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाता था। लोगों ने बताया कि वह जिस युवती से प्रेम करता था, कुछ दिनों पहले उसकी सगाई हो गई थी, जिसके बाद से वह परेशान रहता था। सोशल मीडिया पर पोस्ट में वह जान देने की धमकी भी देता था। सोमवार की शाम वह अपनी दुकान के बगल में हाते में स्थित कमरे में पंखे के सहारे फंदे पर लटक गया। शाम को मां कमरे पर पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।