देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मेहनाजपुर रोड पर स्थित कटघर नसरूल्लाह नंदापुर में अनियंत्रित ट्रक शनिवार की रात एक व्यक्ति के घर में घुस गया। इससे घर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं अगल-बगल के मकानों के साथ ही एक व्यक्ति का टीनशेड भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
कटघर नसरूल्लाह नंदापुर निवासी पन्ना लाल सोनकर व उनके भतीजे राहुल सोनकर का मुख्य सड़क के किनारे ही पक्का मकान है। शनिवार की रात दोनों परिवार अपने-अपने घरों में सो रहा था। दे रात रास्ते से गुजर रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पड़ोसी बृजलाल राजभर का टीन शेड तोड़ते हुए पन्नालाल व उनके भतीजे राहुल के मकान में घुस गया। इस हादसे में कोई हताहत तो नहीं हुआ है लेकिन इनके मकान का अलगा हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। पीड़ितों के अनुसार जब ट्रक टकराया तो जैसे पूरा घर ही हिल गया था। मकान के अगले हिस्से में लगा चैनल, शटर के साथ ही बारजा आदि क्षतिग्रस्त हुआ है। पीड़ितों ने नुकसान की भरपाई न होने पर कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही है।