संवाद न्यूज एजेंसी
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव बाजार में बृहस्पतिवार की रात एक अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर से टकरा गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद चालक को लेकर चौकी पर आ गई।
आंबेडकर नगर से बिहार जा रहा ट्रेलर गोलांबर से टकरा कर अनियंत्रित हो गया। हाई मास्ट लाइट को तोड़ते हुए डिवाइडर से टकरा गया। हालांकि इस दौरान आसपस लोगों की भीड़ न होने की वजह से कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चौराहे पर ट्रेलर की रफ्तार काफी तेज थी, जो पहले गोलांबर से टकरा कर अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पोल टूट कर गिर गया। अगर पोल नहीं रहता तो गाड़ी किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था।