फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहा। निजामाबाद थाना क्षेत्र के बड़ागांव हुसामपुर गांव के सामने शुक्रवार की शाम दो बाइको की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी की दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल उन्हें एक निजी अस्पताल भिजवाया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

निजामाबाद थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी आलमगीर (48) शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे बाइक से फरिहा की तरफ से निजामाबाद जा रहे थे। वहीं मेंहनगर थाना क्षेत्र के कतरा गांव निवासी मोहम्मद उमर (20) बाइक से निजामाबाद की तरफ से फरिहा की तरफ आ रहा था। दोनों बड़ा गांव हुसामपुर गांव के सामने यशोदा लाल इंटर कॉलेज के सामने पहुंचे थे कि दोनों की बाइक आपस में टकरा गई। जिससे बाइक चला रहे आलमगीर का हाथ टूट गया और उमर के सिर में गंभीर चोट लगी। काफी देर तक दोनों वहीं घटनास्थल पर पड़े रहे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी वाहन से उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें उमर की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें