फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: टहलने निकले तीन युवकों को बेकाबू स्कार्पियो ने रौंदा, एक की मौत

Mon, 17 Aug 2020 06:47 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

  • दो युवक गंभीर रूप से घायल
  • मेंहनगर थाना क्षेत्र के भोर्रमपुर गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के मेंहनगर-छतवारा मार्ग पर भोर्रमपुर गांव के पास रविवार की देर रात अनियंत्रित स्कार्पियो ने सड़क किनारे टहल रहे तीन युवकों को चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। लोगों ने स्कार्पियो चालक की पिटाई कर दी। पुलिस ने घायल दोनों युवकों और चालक को जिला अस्पताल भेजा।  

विज्ञापन


मेंहनगर से स्कार्पियो से कुछ लोग विजयीपुर गांव जा रहे थे। भोर्रमपुर गांव के पास गाड़ी अनियंत्रित हो गई। उसी समय गांव निवासी 24 वर्षीय रमेश पुत्र ईश्वरकांत, 30 वर्षीय जगमोहन पुत्र अलगू और 20 वर्षीय शिवरतन पुत्र सुभाष घर से बाहर सड़क किनारे टहल रहे थे। 

विज्ञापन

स्कार्पियो इन तीनों को टक्कर मारते हुए निकल गई। इसमें रमेश की मौत हो गई। जबकि जगमोहन और शिवरतन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद भाग रहे स्कार्पियो का लोगों ने पीछा किया और कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। इसके बाद चालक की जमकर पिटाई कर दी।

सूचना पर मेंहनगर थाना पुलिस पहुंची और चालक को ग्रामीणों से छुड़ा कर अस्पताल भेजा। रमेश के पिता ने चालक के खिलाफ तहरीर दी है। जबकि ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की। तहसीलदार पवन कुमार मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को पांच लाख और घायलों के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें