फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित रोडवेज बस ने ऑटो को मारी टक्कर

Tue, 03 Oct 2017 12:04 AM IST
आजमगढ़/ ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
मेंहनगर-शतवारा मार्ग पर बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त आटो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रानी की सराय/मेहनगर। वाराणसी की ओर से आ रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस ने अनियंत्रित होकर शाह पलिया पुल के पास ऑटो को टक्कर मार दी। इसके बाद उंचा गांव में पेड़ से टकरा गई। हादसे में आटो सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल भेजा गया है। बस में सवार लोगों को भी चोटे आई हैं। ग्रामीणों ने बस को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन



रानी की सराय कस्बा में दशहरा मेले के कारण बड़े वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। सोमवार सुबह वाराणसी डिपो की बस मेंहनगर-आजमगढ़ मार्ग पर आ रही थी। शाह पलिया के पास अनियंत्रित बस ने आटो को टक्कर मार दी। इसमें आटो सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल के लिए भेजा गया है।

हादसे के बाद चालक बस को लेकर भाग निकला। आगे ऊंचा गांव में पेड़ से जा टकराई। इसमें बस में सवार 12 यात्रियों को भी मामूली चोटे आईं हैं। यात्री प्राइवेट उपचार के बाद गंतव्य को चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें