फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अनियंत्रित प्राइवेट बस पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा में मेंहनगर से लोगों को कार्यक्रम स्थल तक ले जाने के लिए लगाई गई एक बस शनिवार की देर रात अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार तीन लोग घायल हो गए। तीनों को तत्काल हॉयर सेंटर ले जाया जा रहा था कि एक की रास्ते में ही मौत हो गई। घटना मेंहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास हुई।
विज्ञापन

मंदुरी में हवाईअड्डा के पास रविवार को प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा थी। इसमें मेंहनगर ब्लॉक क्षेत्र से लोगों को ले जाने के लिए गाजीपुर की एक ट्रेवल कंपनी की बसों को लगाया गया था। शनिवार की रात ही गाजीपुर से उक्त बसें मेंहनगर आ रही थी। इसी दौरान गोपालपुर गांव के पास रात लगभग साढ़े आठ बजे एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बस चालक, परिचालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर मेंहनगर थाना पुलिस के साथ ही ट्रेवल कंपनी के लोग गाजीपुर से मौके पर पहुंच गए। इसके बाद घायलों को तत्काल हॉयर सेंटर ले जाया गया। रास्ते में ही एक घायल धर्मेंद्र सिंह (45) की मौत हो गई। मृतक ट्रेवल संचालक बृजकिशोर सिंह निवासी जनपद गाजीपुर का भतीजा था। वह दो पुत्री और एक पुत्र का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें