फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पीएम कुसुम योजना के नाम पर युवक से 1.75 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के हसनाडीह गांव निवासी एक व्यक्ति को साइबर अपराधियों ने पौने दो लाख का चूना लगा दिया है। पीएम कुसुम योजना के तहत ऑनलाइन पंजीकरण के बाद उससे उक्त धनराशि अलग-अलग तिथियों में ली गई लेकिन अब तक उसे योजना का लाभ नहीं मिला है। पीड़ित ने इस बाबत अहरौला थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन

हसनाडीह गांव निवासी भैरवनाथ यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पत्नी के नाम पर पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर पंप के लिए जनवरी के पहले सप्ताह में ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। एक सप्ताह बाद पंजीकरण शुल्क जमा करने का मैसेज आया तो उसने 5600 रुपये ऑनलाइन भुगतान भी कर दिया। इसके बाद उसके पास फोन आया और कई बार में अलग-अलग धनराशि मंगाई गई। कुल पौने दो लाख रुपये उसने दिया। फोन करने वाला खुद को विभाग का ही अधिकारी बता रहा था। इसके बाद 19 जनवरी को उसके पास फोन आया कि आपका सोलर पंप ट्रक से भेजा गया था, जिसे कानपुर में पकड़ लिया गया है। 32000 का तत्काल भुगतान करें नहीं तो आप पर एफआईआर हो जाएगा। पौने दो लाख देने के बाद पुन: 32 हजार की डिमांड किए जाने पर उसे कुछ शक हुआ। उसने स्थानीय जानकार लोगों से बात किया। जिस पर उसे ठगी का शिकार होने की जानकारी हुई। सात मार्च को उसके मोबाइल पर पुन: कॉल आया तो उसने अहरौला थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच की कवायद में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें