संयुक्त अरब अमीरात की क्रिकेट टीम से खेलने वाले अदीब उस्मानी का बुधवार को जिले में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। नगर पालिका चेयरमैन मंसूर आलम ने उनके सम्मान में एक समारोह आयोजित किया। इस दौरान खेल प्रेमियों और लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अदीब उस्मानी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। चेयरमैन मंसूर आलम ने कहा कि यह पूरे आजमगढ़ जिले के लिए गर्व और खुशी की बात है।
क्रिकेट खिलाड़ी अदीब उस्मानी ने सम्मान समारोह के लिए नगर पालिका चेयरमैन मंसूर आलम और उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव, पवन सिंह, भोला यादव, विवेक सिंह, अतुल सिंह, सभासद मनोज यादव, सभासद विजय दुबे, मुशीर भाई, विनीत सिंह आदि उपस्थित रहे।