इतने में दोनों युवक उसके साथ दुष्कर्म करके फरार हो गए। बच्ची रोते हुए घर आ रही थी कि रास्ते मे ही परिजनों ने उसे देख लिया। उन्होंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। अतरौलिया प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
उधर पीड़िता की मां ने दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।