सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंचे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गंगा राम बिंद ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।