फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गज दूरी मास्क है जरूरी का मूल मंत्र भूले छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड काल के दौरान वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक की परीक्षाएं सोमवार को शुरू हो गई। पहली पाली में स्नातक प्रथम वर्ष की सुबह 7.30 बजे से नौ बजे तक संस्कृत व दूसरी पाली सुबह 11.30 बजे से एक बजे तक स्नातक तृतीय वर्ष की सैन्य विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इस दौरान बहुतायत छात्र दो गज दूरी मासक है जरूरी के मूल मंत्र को भी भूल चुके थे।
विज्ञापन

परीक्षा इंचार्ज पंकज सिंह ने बताया कि कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए जिले में कुल 198 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन महाविद्यालयों में संबंधित विषयों की मान्यता मिली है उन महाविद्यालयों में परीक्षा कराई जा रही है। सोमवार को शुरू हुई परीक्षा के दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। बहुतायत छात्र-छात्राएं बिना मास्क के ही दिखाई पड़ रहे थे। ऐसे में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर फैल जाएगी। आने वाले दिनों में कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट डेल्टा पल्स के फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें