फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ट्रक की टक्कर से दो मजदूरों की मौत, 10 घायल

विज्ञापन
11साथी की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर बैठकर इंतजार करते घटना में घायल मजदूर। संवाद
विज्ञापन
सिधारी थाना क्षेत्र के बयासी गांव के पास बृहस्पतिवार की रात ट्रक की टक्कर से दो मजदूरों की मौत हो गई। 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

घायल उमेश ने बताया कि सभी मजदूर रात करीब 10.30 बजे बयासी सिधारी रोड पर ट्रैक्टर पर बैठकर एक मजदूर का इंतजार कर रहे थे, तभी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से सभी मजदूर सड़क पर बिखर गए।
ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टर ने मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के सुतरही गांव निवासी प्रकाश राम (45) को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, उसी गांव के लालबिहारी यादव (46) की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर रेफर किया गया जहां देर रात करीब 1.30 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
वहीं, सुतरही गांव के ही पिंटू राम (32), धनिराज कुमार (27), हरिद्वार (44) व मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अवाव गांव निवासी दुर्जन कुमार (48), मुकेश (35), सुरजन (45), उमेश (38) और मुबारकपुर थाना क्षेत्र के भटोरा गांव निवासी जितेंद्र (40) व शिवा (25) और संग्रामपुर गांव निवासी प्रेमचंद (50) को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
मृतक लालबिहारी यादव दो पुत्रियों और एक पुत्र के पिता थे, जबकि प्रकाश राम अपने दो भाइयों में सबसे बड़े थे। दोनों के निधन से परिवारों में मातम छा गया है। सिधारी थाना प्रभारी हिमेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में दो की मौत हो गई है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें