फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होंगी जनपद की दो महिला ग्राम प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायतीराज मंत्रालय की ओर से बुधवार को नई दिल्ली स्थित डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में महिला पंचायत प्रतिनिधियों का एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में जनपद की दो महिला ग्राम प्रधानों को भाग लेने के लिए अधिकृत किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार हरैया विकास खंड की ग्राम पंचायत हरैया की प्रधान अंकिता राय और अतरौलिया विकास खंड की महादेवपुर ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान ममता यादव सम्मेलन में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगी। डीपीआरओ पवन कुमार ने दोनों महिला प्रधानों को 11 मार्च को नई दिल्ली पहुंचकर सम्मेलन में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए हैं। सम्मेलन में देशभर से आई महिला पंचायत प्रतिनिधियों के साथ पंचायत व्यवस्था को मजबूत बनाने, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नेतृत्व क्षमता के विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें