फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल, एक की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बस्ती नगर के पास मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो जाने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार फत्तनपुर निवासी सुरेंद्र, अरविंद और करन के साथ बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक, जिस पर सैफ और करीम निवासी सैदपुर थाना फूलपुर सवार थे, से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायल सुरेंद्र का इलाज एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। सीओ किरनपाल सिंह ने बताया कि इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को जिला अस्पताल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें